ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : वार्ड 8 से प्रत्याशी डाक्टर नांगिया के विजन की तारीफ कर रहे लोग

पांवटा साहिब नगर की सबसे हाॅट सीट वार्ड नंबर-8 से निर्दलीय चुनाव मैदान मे उतरे डाॅ रोहताश नांगिया के विजन की लोग तारीफ कर रहे हैं। गत दिनों उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपना विजन जारी कर वार्ड और नगर के विकास की अपनी सोंच बता दी थी जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। लोग कमेन्ट कर भी डाॅ नांगिया की सोंच की तारीफ कर रहे हैं। कुल लोगों का तो यह भी कहना है कि जहां कुछ प्रत्याशी गली और नाली निर्माण से उपर नही सोंच पा रहे हैं तो वहीं हाई क्वालिफाइड चिकित्सक ने नगर और वार्ड के विकास की वह दूरगामी सोंच दिखाई है जिससे हर वर्ग का भला होगा।

गोर हो कि गत दिनों डाॅ रोहताश नांगिया ने पत्रकार वार्ता मे वार्ड और नगर के विकास को लेकर अपना विजन क्लीयर किया था। उसमे मूलभूत कार्य करना तो शामिल था ही साथ साथ नगर परिषद के कार्य का पूर्ण डिजिटलाईजेशन ताकि दलाली खत्म हो और भ्रष्टाचार न पनपे, पुलिस के साथ मिलकर हर गली मे एंट्री और एग्जिट प्वायंट पर सीसीटीवी केमरे और पीसाआर की सुविधा ताकि महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिले, नशा खात्मा और युवाओं को खेल सुविधाएँ उपलब्ध करवाना और धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमो के आयोजनों को भव्य व सुरक्षित बनाना आदि शामिल रहा। हालांकि डाॅ रोहताश नांगिया का मुकाबला पिछले 25 वर्ष से विकास के बूते नगर परिषद मे अपना दबदबा कायम करने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सिंघल से है। यही कारण है कि शहर भर की नजरें इस हाॅट सीट पर लगी हुई है।

बहरहाल, इस सीट पर क्या परिणाम आता है इसका पता तो रविवार 10 जनवरी की शाम को पता चल जाएगा लेकिन यह सीट इस समय चर्चा का विषय जरूर बनी हुई है। तथा डॉक्टर और सुना क्या प्रचार प्रसार में इस समय विरोधी से आगे निकल चुके हैं भगवान के हर वर्ग के लोगों का समर्थन उनको मिल रहा है बदहाल हो चुके वार्ड के लोग विकास के लिए डॉक्टर रोहतास नागिया को भारी समर्थन दे रहे हैं

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!