ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : ‘ द स्कॉलर्स होम ‘ स्कूल के प्रांगण में 72 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

72 वें गणतंत्र दिवस पर द स्कॉलर्स होमस्कूल के प्रांगण में ध्वजारोहण स्कूल प्रधानाचार्या  निशा परमार द्वारा किया गया | इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी की कुशलता की कामना की | गणतंत्र दिवस समारोह में सामाजिक दूरी बनाते हुए स्कूल के गिने-चुने सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें प्री – नर्सरी से चौथी तक के अध्यापक उपस्थित हुए | इस अवसर पर अध्यापकों ने स्वयं रचित कविता तथा देश भक्ति गीत गाकर सभी देशभक्तों का धन्यवाद किया

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर उपस्थित स्कूल निदेशक  नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक श्रीमती गुरमीत कौर नारंग एवं स्कूल उप – प्रधानाचार्या  ममता सैनी ने विद्यार्थियों जो कि इस सर्वव्यापी महामारी में अपने अपने घरों में सुरक्षित हैं एवं स्कूल अध्यापकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!