ADVERTISEMENT

पांवटा ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा

 

पांवटा बीडीसी चैयरमैन पद पर भाजपा समर्थित ऊर्जा मंत्री के खास चेहते हितेन्दर कुमार काबिज हुए हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ही गिरिपार क्षेत्र से सुनील ठाकुर विजयी रहे हैं। इस प्रकार दोनों पड़ भाजपा की झोली में गए हैं।  बता दें कि आज बीडीओ सभागार में पांवटा एसडीएम एल आर वर्मा ने पहले बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। जिसमें कांग्रेस-भाजपा समर्थित सभी 40 जीते सदस्यों ने भाग लिया।

 

उसके उपरांत ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव करवाये गए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की और से पुरुवाला बीडीसी सीट से जीतकर आये हितेन्दर कुमार को नामित किया गया। जबकि कांग्रेस की और से अनिल कुमार को दावेदार पेश किया गया। जिसमें हितेन्दर कुमार के पक्ष में 27 मत व अनिल कुमार के पक्ष में 11मत व 2 मत रद्द किए गए। हितेन्दर कुमार को 16 मतों से विजयी घोषित किया गया।

 

इसके बाद बीडीसी उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित गिरिपार के कांटी मशवा वार्ड से सुनील ठाकुर को 27 मत व कांग्रेस के कृष्णलाल धौलाकुंआ को 11 मत पड़े। जिसमें सुनील ठाकुर 16 मतों से विजयी रहे हैं।

 

बता दें कि हिमाचल कैबिनेट में शामिल ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के लिए पांवटा बीडीसी चैयरमैन पद साख का सवाल बना हुआ था। जिसमें उन्होंने बखूबी राजनीतिक कुशलता का परिचय दिया हैं। हालांकि, इस कामयाबी में खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का भी हाथ रहा हैं।

 

याद रहे कि पांवटा ब्लॉक की कुल 40 सीटों में से आधा दर्जन सीटे गिरिपार के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की शामिल हैं। जिसके लिए पांवटा व शिलाई दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस-भाजपा दिग्गज नेता जीत के लिए समीकरण बिठाते हैं। विकास खंड पांवटा साहिब के बीडीसी वार्ड सदस्य के कुल 40 जीते सदस्यों में ये शामिल हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!