Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नाहन में उप-मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार, वायदे को पूरा करते हुए 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहा है, इस दिन हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था और आज इस पहाड़ी प्रदेश ने अपने सफर के करीब 75 साल पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को अपनी स्थापना के उपरांत एक छोटे से प्रदेश हिमाचल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में भारत की तत्कालीन प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार और प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का भी स्मरण किया।

You may also likePosts

पांवटा साहिब : उत्तराखंड पुलिस कर रही है पांवटा पुलिस का काम , यमुनाघाट बैरियर से निकली अवैध शराब से भरी गाड़ी उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों से किए गए वायदों एवं गारंटियों के लिए हम वचनबद्ध है, जिसे समयबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश पर विरासत में 75 हजार करोड रुपए का कर्जा छोड़कर गई है वहीं 11 हजार करोड रुपए की देनदारियों कर्मचारियों की भी बाकी है, फिर भी हम प्रदेश में विकास का पहिया नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आयेगी और प्रदेश सरकार संसाधन पैदा करने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता ग्रहण करते ही पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की है, जिसका लाभ 1 लाख 36 हजार एनपीएस कर्मचारियों को ताउम्र मिलता रहेगा इसकी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सात हजार विधवाओं एवं एकल नारियों को भी साल के दौरान मकान दिये जाएंगे। प्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बिजली बनाने के लिए उपयोग होने वाले पानी पर ‘वाटर सेस’ लगाने का निर्णय लिया है जिससे प्रदेश को करोड़ों रुपए सालाना आय होने का अनुमान है।

इसके अतिरिक्त शराब के ठेकों की नीलामी प्रणाली बदली गई जिससे पांच सौ करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्रदेश को हुई है, साथ ही शराब पर दूध टैक्स लगाने वाली हमारी पहली सरकार है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश को माॅडल स्टेट फार इलैक्ट्रिक व्हीकल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राईवेट बस आपरेटर को ई-बस तथा प्राईवेट ट्रक आॅपरेटर को ई-ट्रक खरीद के लिए 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 50 लाख रुपये तक का उपदान देने के अलावा तथा प्राईवेट आॅपरेटर को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत का उपदान दिया जायेंगा।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों से बदला जायेगा अभी तक हम 150 डीजल बसें, 11 वोल्वो बसें, 35 इलैक्ट्रिक बसें खरीद चुके हैं और 200 इलैक्ट्रिक बसें साल के दौरान खरीदी जांएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रदेश में रोपवे निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। शिमला, कुल्लू के बिजली महादेव व मंदिरों को रोपवे से जोड़ने की योजनाओं पर काम हो रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए हम वचनबद्ध है इसी दृष्टिकोण से हमने फैसला लिया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी गर्वनमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोले जायेंगे, जहां बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की लागत से मैडिकल कॉलेज नाहन, हमीरपुर व चम्बा के भवनों का कार्य पूरा करके उनका लोकार्पण किया जाएगा तथा इनमें नर्सिंग कॉलेज भी आरम्भ किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के हर घर नल एवं हर एक खेत तक पानी पहुँचाने के लिए बचनबद्ध है और सप्ताह के सातों दिन चैबीस घंटे जलापूर्ति उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हम आगे बढ़ रहे हैं प्रथम चरण में पायलट आधार पर नदी या डैम के साथ लगते कुछ शहरों में पेयजल योजनाओं को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं के सुधार पर लगभग 817 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे, परियोजना के अंतर्गत पाच शहरों में नाहन शहर भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष विभिन्न विभागों के 25 हजार क्रियाशील पदों को भरा जाएगा और अकेले जल शक्ति विभाग में इस साल पांच हजार पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह पहला बजट प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों एवं आकांक्षाओं पर आधारित है, जिसका परिणाम इस वर्ष के अंत तक देखने को मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग माफिया के खिलाफ हम सब को आगे आने की जरूरत है ताकि हम इसका जड़ से सफाया कर सके। उन्होंने कहा कि जो इसके कारोबार से जुड़े है उन सब पर शिकंजा कस कर निर्णायक कार्यवाही करेंगे ताकि हम अपने बच्चों एवं भविष्य को सुरक्षित कर सके। इसके अतिरिक्त खनन माफिया के खिलाफ भी निर्णायक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 28 करोड की लागत से आॅडिटोरियम एवं म्यूजियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी ने किया था और अब हमारी ही सरकार इसका कार्य को अगले एक साल के भीतर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि धौलाकुंआ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईएम के भवन का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्प है।

इससे पूर्व, मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल निर्माता डाॅ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शहीदी स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं तथा मार्च पास्ट कंटींजेंटस व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर रेणुका के विधायक विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, पूर्व विधायक किरनेश जंग, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, कांग्र्रेस प्रदेश सचिव दयाल प्यारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस जिला महासचिव नरेन्द्र तोमर, कांगेस नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञान चैधरी, रेणुका मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चैहान, नगर पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

एनएच-705 पर खड़ापत्थर के नीचे सुरंग बनाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा: विक्रमादित्य सिंह

Next Post

नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा

Related Posts

पांवटा साहिब  : उत्तराखंड पुलिस कर रही है पांवटा पुलिस का काम , यमुनाघाट बैरियर से निकली  अवैध  शराब से भरी गाड़ी  उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : उत्तराखंड पुलिस कर रही है पांवटा पुलिस का काम , यमुनाघाट बैरियर से निकली अवैध शराब से भरी गाड़ी उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी

3 hours ago
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप
मुख्य ख़बरें

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप

2 days ago
पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

2 days ago
पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के दो दोषियों को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास, 25-25 हजार रुपए जुर्माना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

2 days ago
पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

3 days ago
डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
मुख्य ख़बरें

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

3 days ago
अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन
मुख्य ख़बरें

अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन

4 days ago
हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी

4 days ago
पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा
मुख्य ख़बरें

पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

4 days ago
Load More
Next Post
नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा

नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा

पावटा साहिब : आयुर्वेदिक अस्पताल रोगी कल्याण समिति की हुई पहली बैठक

पावटा साहिब : आयुर्वेदिक अस्पताल रोगी कल्याण समिति की हुई पहली बैठक

शिलाई : जलशक्ति विभाग उपमंडल कफोटा में  कनिष्ठ अभियंता के चारों पद खाली

शिलाई : जलशक्ति विभाग उपमंडल कफोटा में कनिष्ठ अभियंता के चारों पद खाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company