Khabron wala
मनाली में एक शातिर खिड़की से होते हुए कमरे में घुसा और अंदर जाकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 74 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला एक होटल में कर्मचारी है। शिकायत के अनुसार, रात्रि करीब 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति किचन की खिड़की से कमरे में घुसा तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया, जिसके बाद खिड़की से फरार हो गया।
वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।











