Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पावंटा साहिब : बाढ़ विस्थापितों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों पावंटा साहिब, शिलाई तथा नाहन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस बार की बरसात प्रदेश के हजारों परिवारों को गहरे घाव दे गई है और प्रदेश सरकार प्रभावितों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटना, बाढ़ व भूस्खलन के कारण प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां हुई क्षति का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंबौण में गत दिनों भारी बाढ़ की चपेट में आए 22 मकानों के प्रभावित प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की फसलें खराब हुई हैं, प्रदेश सरकार उन्हें भी उपयुक्त मुआवज़ा प्रदान करेगी। बरसात में अपने आशियाने तथा खेत-खलियान पूरी तरह से खो चुके परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापक चर्चा के उपरांत एक नीति बनाई जाएगी ताकि सरकार अपने संसाधनों से ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था कर सके। उन्होंने कहा कि पावंटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग के कच्ची ढांक में एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा जिससे राजमार्ग पर बार-बार मलबा गिरने से यातायात बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी तक प्रदेश में निजी व सरकारी संपत्ति को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है और इसकी भरपाई में समय लगेगा। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित के साथ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त घरों के लिए मुआवज़े के साथ ही जिन मकानों में सिल्ट आई है, उन्हें भी आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुधन की मौत पर बढ़े हुए मुआवज़े का भी प्रावधान किया गया है।

आपदा में अपने परिवार को खो चुके विनोद कुमार को सांत्वना देने मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचे। सिरमौरी ताल में आई भयंकर बाढ़ के कारण विनोद का परिवार मकान सहित दब गया था और इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने विनोद कुमार व अन्य परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में पहुंचकर सिरमौरी ताल में बेघर हुए 17 परिवारों से भी संवाद किया और प्रशासन को इन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नाहन विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कंडईवाला भी पहुंचे। इस क्षेत्र में लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र बादल फटने के कारण आई बाढ़ से प्रभावित हुआ है जिसमें मकानों समेत लोगों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को सड़क के दोनों ओर से मलबा तुरंत हटाने तथा सड़क में कलवर्ट और नालियां बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बाढ़ में बहने से मृत्यु को प्राप्त इमरान तथा बिंदरो देवी के परिजनों से भी मिले और दोनों के परिवारों को 3.75 लाख रुपये प्रत्येक के चेक प्रदान किए।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सिरमौर जिला में प्राकृतिक आपदा से अभी तक कुल 372 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें 21 लोग काल का ग्रास बने और 22 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 40 मकान मलबे में दबकर तबाह हो गए जबकि 35 पशुधन की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बहाली कार्यों के लिए लोक निर्माण, विद्युत व जल शक्ति विभाग को लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने जिला के लिए उदारतापूर्वक धनराशि उपलब्ध करवाने तथा राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

विधायक विनय कुमार, अजय सोलंकी व सुखराम चौधरी, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

स्पोर्ट्स (SGFI) पांवटा ब्लॉक में द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

Next Post

पाँवटा साहिब : राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Related Posts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का  विस्तार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

2 days ago
हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश
मुख्य ख़बरें

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

2 days ago
10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित
मुख्य ख़बरें

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

2 days ago
मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा
मुख्य ख़बरें

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

3 days ago
प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार
मुख्य ख़बरें

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार

3 days ago
हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल

3 days ago
पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर  गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग

3 days ago
भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी
मुख्य ख़बरें

भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी

4 days ago
पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई  फेडरेशन  ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई फेडरेशन ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम

4 days ago
Load More
Next Post
पाँवटा साहिब : राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पाँवटा साहिब : राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

चिराग ने चमकाया प्रदेशभर में द स्कॉलर्स होम का नाम

चिराग ने चमकाया प्रदेशभर में द स्कॉलर्स होम का नाम

पांवटा साहिब में ट्राला और कार में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल

पांवटा साहिब में ट्राला और कार में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!