ADVERTISEMENT

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन 24 अक्टूबर तक, 3 नवंबर को होगा साक्षात्कार

Khabron wala 

पांवटा साहिब, 5 अक्टूबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई द्वारा आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए पात्र महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित ) 24 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस को अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पोहटा मानल पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र मुन्नई बेलाड़ी, भंगाटा व जुईनल तथा बकरास पंचायत के बम्बराड़, बेला पंचायत के बशवा तथा कांडो भटनोल पंचायत के भटनोल सहित आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 6 पद भरे जाने है।

उन्होंने बताया कि इन रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की सामान्य निवासी होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण-पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिनका चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, निर्धारित श्रेणियों एवं अन्य पात्रताओं के आधार पर अधिकतम 25 अंकों की चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, फीडर एरिया का निवास प्रमाण-पत्र तथा लागू होने पर अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगता, अनुभव एवं अन्य संबंधित प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित) बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *