ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता का आईआरबीएन धौलाकुआं में हुआ आयोजन 

हिमाचल प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता का आईआरबीएन धौलाकुआं में हुआ आयोजन 

Khabron wala 

चयनित शूटर्स मानेसर में आयोजित होने वाली 27वें ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में लेंगे हिस्सा

भारतीय छठी रिजर्व बटालियन धौलाकुआं में हिमाचल प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस कॉम्पिटिशन में हिमाचल प्रदेश पुलिस की अलग-अलग यूनिट और ज़िलों के 70 शूटर्स ने हिस्सा लिया। भारतीय छठी रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के कमांडेंट एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस शूंटिंग क्लब के प्रेसिडेंट भागमाल ठाकुर ने बताया कि

इस शूटिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग ग्रुप के पुलिसवालों को अलग-अलग शूटिंग इवेंट्स में अपनी शूटिंग स्किल्स, डिसिप्लिन और प्रोफेशनल काबिलियत दिखाने का मौका मिला। यह कॉम्पिटिशन रेंज और टेक्निकल अधिकारियों की देखरेख में हुआ। इन शूटर्स ने अलग-अलग इवेंट्स में टॉप पोजीशन हासिल की। सभी चुने गए शूटर्स आने वाले 27वें ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2026-27 में हिस्सा लेंगे, जो नवंबर 2026 में एनएसजी ग्रुप सेंटर मानेसर में होगा। पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पिस्टल प्रतियोगिता से हुआ। जिसमें पहला स्थान आईआरबीएन छठी बटालियन के डीएसपी विजय कुमार, दूसरा अरुण सूरज प्रकाश और तीसरा स्थान संतोष कुमार ने प्राप्त किया। कारबाइन एमपी 5 प्रतियोगिता में पहला स्थान हरीश, दूसरा स्थान इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान और तीसरा स्थान कांस्टेबल शुभम मंडी ने प्राप्त किया। वही राइफल 100 यार्ड स्टैंडिंग में पहला स्थान अजय, दूसरा स्थान सचिनपाल और तीसरा स्थान शुभम मंडी ने प्राप्त किया। 200 यार्ड कनीलिंग में पहला स्थान सुजीत, दूसरा स्थान योगेश सोलन और तीसरा स्थान पीटीसी सुरेश ने प्राप्त किया। 300 यार्ड प्रोन में पहला स्थान कांस्टेबल पवार, दूसरा स्थान एचसी विशाल और तीसरा स्थान एचसी शुभम ने प्राप्त किया। वही 300 मीटर 3 पोजीशन में पहला स्थान एचसी आशा जुंगा, दूसरा स्थान एचसी अमित और तीसरा स्थान कांस्टेबल राहुल शिमला ने प्राप्त किया। जबकि 300 यार्ड स्नैप पोजीशन में पहला स्थान एचसी अनिरुद्ध, दूसरा स्थान एचसी नरेश और तीसरा स्थान एचसी पंकज ने प्राप्त किया।

ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के प्रेसिडेंट भागमल ठाकुर ने की। उन्होंने शूटर्स के पार्टिसिपेशन और परफॉर्मेंस की तारीफ की और पुलिसवालों में प्रोफेशनल शूटिंग का हाई लेवल बनाए रखने की इंपॉर्टेंस पर जोर दिया।

फोटो कैप्शन

हिमाचल प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता के विजेता मुख्य अतिथि के साथ।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *