पावटा साहिब : सरदार अजीत सिंह कथूरिया की याद में अस्पताल में लगाया लंगर

जाने माने व्यवसाई और समाजसेवी स्वर्गीय अजीत सिंह कथूरिया की याद में उनके परिवार की ओर से स्थानीय सिविल अस्पताल में लंगर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह एक सच्चे पक्के इंसान और दोस्तों के दोस्त थे।

उनके मन में हमेशा समाज के लिए कुछ करने की भावना प्रबल रहती थी। सरदार अजीत सिंह के सुपुत्र तलविंदर सिंह द्वारा आज यहां अस्पताल में लगाया गया लंगर उनके ही संस्कारों का परिणाम है।

वहीं इस मौके पर उनके पुत्र सरदार तलविंदर सिंह हनी ने बताया कि आज स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह का जन्मदिन भी है। इसी के उपलक्ष में इस लंगर का आयोजन किया गया है। जो कि आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा।

इस मौके पर उनके साथ नगर पार्षद रविंदरपाल सिंह खुराना, पंचायत प्रधान सूफी मोहम्मद, डॉ एवी राघव आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!