Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का आग्रह किया , चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उठाए हिमाचल के मुद्दे

Desk by Desk
12 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार से हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक पहाड़ी राज्यों को अटल नवीकरण एवं शहरी परिवहन मिशन (अम्रुत) योजना के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए अलग मापदंड अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अम्रुत के तहत परियोजनाएं जनसंख्या के आधार पर स्वीकृत की जाती हैं लेकिन जनसंख्या आधारित मापदंड हिमाचल प्रदेश के लिए उपयुक्त नहीं हैं इसलिए इस योजना के अंतर्गत अधिकतम लाभ उठाने के लिए मापदंडों में ढील देने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के साथ आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों की भी समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि परियोजनाओं की लागत समय के साथ बढ़ती रहती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में एक है। प्रधानमंत्री आवास योजना-1 के अंतर्गत धनराशि का पूर्ण उपयोग होने के उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के लिए धनराशि प्राप्त होगी।

You may also likePosts

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है तथा इस पहल के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। पंचायतों और गैर-सरकारी संगठनों ने प्लास्टिक के उपयोग से मानव जीवन पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से टेंडर नीति प्रणाली में संशोधन कर टेंडर अवधि को 60 दिन से घटाकर 10 दिन करने का आग्रह किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से स्पीति जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए बैटरी बैकअप के साथ एक मेगावाट सौर प्रणाली की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 362 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के स्वच्छ शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया जा सकता है, जिससे स्वच्छता प्रयासों को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि मिल सकेगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हिमाचल प्रदेश के प्रदर्शन की प्रशंसा की और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिमला के निकट जाठिया देवी में नया शहर विकसित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और इस पर काम चल रहा है। नगर निगमों में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किए जा सकते हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में बड़ी परियोजनाएं संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में साझा बाजार के अवसर तलाशे जाने चाहिए ताकि स्वयं सहायता समूह एक ही स्थान पर अपने उत्पाद बेच सकें।

ऊर्जा मंत्रालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्य को बिजली उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया क्योंकि राज्य में जल स्रोत प्रचूर मात्रा में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को जल विद्युत ऊर्जा का दोहन करने के लिए बहते पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अतिरिक्त सचिव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय सतिंदर पाल सिंह, निदेशक अमृत गुरजीत सिंह ढिल्लों, प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार, निदेशक गोपाल चंद और केंद्रीय मंत्रालय तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 16 पद शास्त्री व 10 पद भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे

Next Post

पावटा साहिब : बादल फटने के बाद तेज बहाव में बहा एक व्यक्ति , शव बरामद

Related Posts

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

16 hours ago
पांवटा साहिब और नाहन में  नशा तस्करी के आदि  चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

21 hours ago
डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
मुख्य ख़बरें

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

21 hours ago
अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन
मुख्य ख़बरें

अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन

2 days ago
हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी

2 days ago
पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा
मुख्य ख़बरें

पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

2 days ago
पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्य ख़बरें

पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय

2 days ago
हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश
मुख्य ख़बरें

हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश

3 days ago
माजरा : अपहरण हुई लड़की मामले में बड़ा अपडेट, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
मुख्य ख़बरें

माजरा कांड में पुलिस प्रशासन की विफलता आई सामने , समय पर कार्रवाई ना करने को लेकर उठे सवाल

3 days ago
Load More
Next Post
पावटा साहिब :  बादल फटने के बाद तेज बहाव में बहा एक व्यक्ति , शव बरामद

पावटा साहिब : बादल फटने के बाद तेज बहाव में बहा एक व्यक्ति , शव बरामद

पटवारियों ने सरकार को दी चेतावनी, स्टेट कैडर का फैसला वापस नहीं हुआ तो काम बंद कर देंगे

पटवारियों ने सरकार को दी चेतावनी, स्टेट कैडर का फैसला वापस नहीं हुआ तो काम बंद कर देंगे

पांवटा साहिब : व्यक्ती ओर बेटों पर मारपीट कर , जान से मारने की धमकी देने सहित शराब के ठेके से पैसे लूटने के गंभीर आरोप

पांवटा साहिब में प्रवासी मजदूर व राजगढ़ में व्यक्ति ने की फंदा लगाकर की आत्महत्या, दोनों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!