हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत पांवटा साहिब में कल शुक्रवार 7 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बारे जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पाँवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि 132 के० वी० उपकेन्द्र गोंदपुर में आवश्यक कार्य के निपटान हेतु विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।
जिसके अंतर्गत 132/33/11केवी सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) 33केवी बद्रीपुर, 33केवी पुरुवाला, 33 केवी सतौन‚ 33 केवी शिलाई, 33 केवी रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 07.00 बजे तक बाधित रहेगी। यह कट मौसम स्थिति पर निर्भर रहेगा