ADVERTISEMENT

सिरमौर में 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर 11 वर्षीय छात्र अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाणी बोराड के कटारी गांव का है। मृतक बच्चे की पहचान अनिकेत (11 वर्षीय), पुत्र प्रताप सिंह,गांव कटारी, पंचायत लाणी बोराड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिकेत स्कूल से लौटने के बाद घर के समीप स्थित एक पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। अनिकेत अपनी तीन छोटी बहनों का अकेला भाई था। इकलौते बेटे के इस तरह असमय चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार जय कृष्ण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी को भेजा गया है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *