Khabron wala
पुलिस थाना पुरुवाला के तहत कुंजा मतरालियों में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की..…..
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (25) पुत्र राजवीर निवासी गांव चंदा खेड़ी, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था।
ये किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है वह पारिवारिक कारणों से रविंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी बीच उसने कमरे में फंदा लगा लिया। हालांकि, परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।