ADVERTISEMENT

पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत सड़क हादसे मे एक महिला की मौत, मामला दर्ज

पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत सड़क हादसे मे एक महिला की मौत, मामला दर्ज

Khabron wala 

05. दिनांक 11-11-2026 को पुलिस थाना नाहन मे श्रीमति प्रवीण पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह निवासी शंभूवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 11.11.2026 को प्रातः शंभूवाला, NH-07 नाहन-पांवटा साहिब रोड पर मोटरसाइकिल नं० HP18C-7477, जो पांवटा साहिब से नाहन की तरफ आ रही थी, नारियल की रेहड़ी के पास सड़क पर बने गड्ढे में गिर गई, जिस कारण मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर मुंह के बल गिर गई। महिला ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मोटरसाइकिल चालक का नाम ध्रुव कुमार पुत्र श्री चमन लाल मालुम हुआ। घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल पांवटा साहिब भेजा गया, जहां उसे डॉकटर साहब ने मृत घोषित किया। यह हादसा NH-07 नाहन-पांवटा साहिब रोड पर गड्ढे होने तथा मोटरसाइकिल चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण हुआ। जिस पर पुलिस थाना नाहन मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *