ADVERTISEMENT

कसौली में घर में घुसकर महिला पर तानी पिस्तौल, पुलिस चौकी में भी किया हंगामा, गिरफ्तार

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगोआ इलाके में एक युवक ने महिला के घर में जबरन घुसकर उस पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने महिला के बेटे के सामने ही उसे जान से मारने और खुद आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला बंगोआ की रहने वाली है। उसने 10 नवंबर को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले की नबीपुर कॉलोनी का रहने वाला 37 वर्षीय नरेन्द्र कुमार उसके घर में घुस आया था। नरेन्द्र कुमार स्वर्गीय मनोहर लाल का बेटा है। आरोपी ने घर में हथियार निकालकर महिला और उसके बेटे को धमकाया। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। शाम करीब पांच बजे आरोपी दोबारा वहां पहुंचा और महिला का पीछा करते हुए कुठाड़ पुलिस चौकी तक आ गया। पुलिस चौकी परिसर में भी उसने पिस्तौल निकाल ली और खुद को गोली मारने की धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की।

इस दौरान कुठाड़ पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार को काबू कर लिया और उसके कब्जे से पिस्तौल छीन ली। जब पुलिस ने हथियार के कागजात मांगे, तो आरोपी पिस्तौल का कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

कसौली पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 351(3) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल और पिस्तौल दोनों को जब्त कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहराई से जांच कर रही है और मामले की आगे की तहकीकात जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *