• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

Desk by Desk
1 year ago
in मुख्य ख़बरें, हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

कुल्लू जिला के तहत सैंज घाटी की देहूरीधार पंचायत के दरमेड़ा गांव के पीछे वरमोंट नामक पहाड़ी में भूस्खलन जारी है। शनिवार को भी दरकती पहाड़ी से रुक-रुक कर भूस्खलन हाेता रहा। लगातार भूस्खलन के चलते ग्रामीण सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने वन विभाग के नजदीकी रोपा विश्रामगृह को रिजर्व रखा है लेकिन ग्रामीण गांव छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने पालतू पशुओं को छोड़कर कहीं नहीं जा सकते हैं। ग्रामीणों चेत राम, अमर चंद, जय सिंह व चुनी लाल आदि का कहना है कि वन विभाग का विश्राम गृह गांव से बहुत दूर है तथा इसके बीच नदी पार करने वाला पुल भी बह गया है। लकड़ी की छोटी सी पुलिया से आने-जाने में भी खतरा है। इसलिए ग्रामीणों ने गांव के साथ ही कुछ दूरी पर अपने खेतों में टैंट लगाकर रहने का फैसला किया है। गांव में 14 परिवार हैं।

सैंज में तहसीलदार से मिले ग्रामीण

You may also likePosts

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के विरुद्ध टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर गिरफ्तार, क्रशर को लेकर हुआ था विवाद

Paonta Sahib: क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय का दबदबा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

शनिवार को ग्रामीण सैंज तहसील कार्यालय पहुंचे तथा तहसीलदार के समक्ष पलायन नहीं करने की मांग रखी। प्रशासनिक अधिकारी ने मौके की रिपोर्ट के आधार पर गांव को अधिक खतरा नहीं होने के चलते गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर रहने की इजाजत दी है। माना जा रहा है कि एक मकान को खतरा अधिक है लेकिन खतरे की आशंका के चलते पूरे गांव को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को प्रशासन की तरफ से तिरपाल प्रदान किए गए हैं ताकि उनके रहने की व्यवस्था हो सके।

क्या कहते हैं एसडीएम बंजार

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि लोगों को रहने के लिए गांव के समीप सुरक्षित स्थान पर आवासीय कैंप लगाया गया है जिसकी निगरानी तहसीलदार सैंज नरेंद्र कुमार कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि गांव में अपने घरों में न ठहरें। भूस्खलन का कारण जानने के लिए भूगर्भ विभाग से अध्ययन करने की सिफारिश की जाएगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब में चल रहे सैलून,स्पा और मसाज पार्लर संदेह के घेरे में, दिशा-निर्देश ठेंगे पर

Next Post

पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना

Next Post
पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना

पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर...बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App