ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 लीटर लाहन नष्ट; अवैध शराब बनाने वाली भट्टी का भंडाफोड़

पांवटा साहिब: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 लीटर लाहन नष्ट; अवैध शराब बनाने वाली भट्टी का भंडाफोड़

खारा ब्लॉक की टोका बीट में कार्रवाई, आरक्षित वन क्षेत्र में चल रही थी अवैध शराब बनाने की गतिविधि

Khabron wala 

पांवटा साहिब, 28 अक्टूबर 2026। वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब के निर्देशानुसार वन विभाग की टीम ने बुधवार को खारा ब्लॉक की टोका बीट में अवैध शराब बनाने के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में एक भट्टी और तीन ड्रमों में रखी लगभग 450 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने आरक्षित वन लाईं भाग-20 में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्टी का पता लगाया। मौके पर तीन ड्रमों में लगभग 450 लीटर लाहन बरामद हुई, जिसे टीम ने नियमानुसार मौके पर नष्ट कर दिया।

कार्रवाई के दौरान वन उप-राजिक मुद्दसीर नजर, वनरक्षक संदीप शर्मा तथा वन मित्र अभिषेक कुमार, शालु देवी, शिवानी और पूजा देवी मौजूद रहे।

वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आरक्षित वन क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी चिंता का विषय हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *