• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

Desk by Desk
1 year ago
in अपराध, ऊना, मुख्य ख़बरें, हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सरेआम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस थाना ऊना के तहत अप्पर बसाल के पास यह घटना हुई है। बताया जा रहा है आरोपितों ने युवक पर चार राउंड फायर किए हैं, जिनमें से तीन उसे लग गए। गाेलियां बरसाने के बाद बाइक सवार आरोपित मौके से फरार हो गए।

इसके बाद आसपास के लोग घायल को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए, लेकिन उसने वहां पहुंचने से पहले ही प्राण त्याग दिए। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला ऊना के अप्पर बसाल क्षेत्र में रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से लोग सहम गए हैं।

मृतक की पहचान राकेश कुमार उर्फ गग्गी (निवासी अप्पर अरनियाला) के रूप में हुई है। वह यहां एक सैलून में बाल कटवा रहा था, इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपने एक दोस्त के साथ अप्पर बसाल स्थित एक सैलून में बाल कटवाने गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था, दुकान में घुसे और राकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राकेश को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक, मृतक के कान के नीचे गोली लगने से उसकी खोपड़ी फट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक गोली उसकी टांग पर भी लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आरोपितों की तलाश तेज़ कर दी गई है। बताया जा रहा है यह गोलीकांड पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। गोलीकांड शराब कारोबार से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

You may also likePosts

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के विरुद्ध टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर गिरफ्तार, क्रशर को लेकर हुआ था विवाद

Paonta Sahib: क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय का दबदबा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

जिला ऊना में बिगड़ी कानून व्यवस्था

पंजाब से सटे जिला ऊना में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। गत सप्ताह ही यहां पीरनिगाह में एक युवक से देसी कट्टा बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तो कार्रवाई कर दी, लेकिन कई लोगों ने अवैध रूप से हथियार रखे हैं, जाे जिले की शांति भंग कर रहे हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना

Next Post

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

Next Post
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर...बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

25 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन

25 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन

हादसा: पुलिया टूटने से नाले में बहे 3 लोग, 2 की बाल-बाल बची जान, एक महिला लापता

हादसा: पुलिया टूटने से नाले में बहे 3 लोग, 2 की बाल-बाल बची जान, एक महिला लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App