कालाअंब की सरिया फैक्ट्री में बड़ा हादसा, पिघले लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो घायल में से एक गंभीर , बिहार का बताया जा रहा मृतक मजदूर

जिला सिरमौर प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक सरिया फैक्ट्री में एक वीरवार सुबह 9:35 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। त्रिलोकपुर रोड पर स्थित इस फैक्ट्री में पिघले हुए लोहे की बाल्टी का गियर स्लिप हो जाने से, गर्म लोहा मजदूरों पर आ गिरा। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल में चल रहा है।मृतक मजदूर की पहचान बिहार निवासी 53 वर्षीय रामविलास साहनी के तौर पर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह मजदूर भट्ठी में कच्चे माल (रॉ मटेरियल) को डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान, पिघले हुए लोहे से भरी ट्राली को ले जा रही क्रेन का एक गियर अचानक फिसल गया। गियर के स्लिप होते ही, ट्राली से गर्म लोहा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।
इस अचानक हुई दुर्घटना में एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक दूसरा मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे मजदूर को कम चोटें लगी है। घटना की सूचना मिलते ही, कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी कंवर कुलवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और जाँच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।

वहीं, इस हादसे के बाद फैक्ट्री के गेट के बाहर मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!