• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

फोरलेन पर टेंपो-स्कूटी की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौ*त

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हादसों के बीच एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा हिमाचल के बिलासपुर जिला में हुआ है। हादसे में एक स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद जहां स्कूटी में आग लग गई, वहीं ट्रक बीच सड़क पलट गया।

दो लोगों की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर आज गुरुवार दोपहर के समय हुआ। इस बेहद दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह भयानक टक्कर बिलासपुर जिले के गरामोड़ा के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब एक स्कूटी और सामने से आ रहा टेंपो आपस में भीड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी में आग लग गई और टेंपो पलटकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 176 कैप्सूल बरामद

मृतकों की पहचान रफी मोहम्मद निवासी जकातखाना जिला बिलासपुर और सुनील कुमार निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक कीरतपुर-मनाली रेललाइन निर्माण से जुड़ी एक कंपनी के क्रेशर पर कार्यरत थे और काम पर जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख.पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

पुलिस ने कब्जे में लिए शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद दोनों मृतकों के घरों में मातम पसर गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके से गुजर रहे एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल और जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है। कहीं ओवरस्पीडिंग, कहीं लापरवाही, तो कहीं सड़क की खराब स्थिति के कारण कोई भी हो, लेकिन जानें लगातार जा रही हैं। कीरतपुर.मनाली फोरलेन जैसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग पर बार.बार हो रहे हादसे यह सवाल खड़ा करते हैं कि यातायात नियमों का पालन और सुरक्षा उपायों को लेकर प्रशासन और आम लोगों दोनों को और सतर्क होने की आवश्यकता है।

Share160SendTweet100
Previous Post

नाहन निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शादी को हुए थे सिर्फ पाँच महीने

Next Post

महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश

Next Post
महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश

महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश

वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें वाहन- उपायुक्त

वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें वाहन- उपायुक्त

पांवटा साहिब : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की  टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल , चालक की मौत

पांवटा साहिब : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल , चालक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App