सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौ*त पर CM सुक्खू ने जताया शाेक

Khabron wala 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिले के गगरेट के पास एक एम्बुलैंस के गहरी खाई में गिरने से हुई 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 2 व्यक्ति घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बता दें कि एंबुलैंस में सवार लोग कांगड़ा जिले के रहने वाले थे। वे अपने बीमार परिजन को टांडा मेडिकल कॉलेज से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रैफर करवाकर ले जा रहे थे। जैसे ही एंबुलैंस गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजर रही थी ताे अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एंबुलैंस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलैंस से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (55) पठियार, ओंकार चंद (84) मारंडा और रमेश चंद (45) निवासी नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रेणु बाला और एम्बुलैंस चालक बॉबी के रूप में हुई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!