• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

बड़ी डील करने जा रहे थे दो यार, कार की सीट के नीचे छुपाई थी लाखों की चरस

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में नशे का फैलता जाल चिंता का विषय बनता जा रहा है, खासकर तब जब युवा वर्ग ही इसकी तस्करी में लिप्त पाया जा रहा है। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन ने नशामुक्त हिमाचल का संकल्प लेते हुए इस दिशा में लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आए दिन नशा तस्कर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

युवकों से मिली लाखों की चरस

इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में चरस के साथ पकड़ा है। युवकों से बरामद की गई चरस की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है

बीती रात बरमाणा पुलिस ने बड़ोट जट्टां क्षेत्र में विशेष नाका लगाया और गश्त के दौरान सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बरमाणा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार नंबर HP 01K-7885 को रोका गया। जब पुलिस ने कार के कागजात मांगे तो उसमें सवार दोनों युवक घबरा गए, जिससे पुलिस को शक हुआ। संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई।

लाखों की चरस बरामद 

तलाशी के दौरान, कार के परिचालक सीट के नीचे छुपाकर रखा गया एक कैरी बैग बरामद हुआ। जब पुलिस ने उस बैग की जांच की तो उसमें से चरस की एक बड़ी खेप मिली। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तौलने पर चरस का वजन 837.22 ग्राम पाया गया। आरोपीयों से पकड़ी गई चरस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

आरोपीयों की पहचान 

You may also likePosts

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Shimla: फेसबुक पर विज्ञापन देख शातिरों के जाल में फंसा व्यक्ति, पैसे दोगुने करने के लालच में गंवाए ₹7.82 लाख

Himachal: प्रधान-उपप्रधान समेत पूरी पंचायत ने एक साथ थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पहनाया पार्टी का पटका

सिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उनकी गाड़ी को भी सीज कर दिया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान –

भरत कुमार (25) पुत्र कमल देव निवासी टपनाली

लेख राज (19) पुत्र मेघ सिंह निवासी वाखली

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरमाणा थाना में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह चरस आरोपी कहां से लाए थे और इसका अगला ठिकाना क्या था। यह भी जांच का विषय है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

DSP बिलासपुर ने की मामले की पुष्टि 

मामले की पुष्टि करते हुए DSP बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि बरमाणा पुलिस की टीम ने बेहद मुस्तैदी के साथ यह कार्रवाई अंजाम दी है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और सख्त किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की नशे की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share160SendTweet100
Previous Post

जागरण में गया था परिवार, घर पर नौकर ने अलमारी पर फेरा हाथ; पत्नी संग हुआ अरेस्ट

Next Post

Himachal: एसडीएम ने यौन शोषण के आरोपों को बेबुनियाद बताया, मामले में सीएस ने दिए हैं जांच के आदेश

Next Post
Himachal: एसडीएम ने यौन शोषण के आरोपों को बेबुनियाद बताया, मामले में सीएस ने दिए हैं जांच के आदेश

Himachal: एसडीएम ने यौन शोषण के आरोपों को बेबुनियाद बताया, मामले में सीएस ने दिए हैं जांच के आदेश

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अक्तूबर में माह में आयोजित करेगा जन जागरूकता अभियान ‘‘समर्थ-2025“

2 अक्तूबर को होगी विशेष ग्राम सभा

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अक्तूबर में माह में आयोजित करेगा जन जागरूकता अभियान ‘‘समर्थ-2025“

पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर समूहों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App