• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Khabron wala 

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 10 झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने वाले वाले कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री वोट चोरी का अभियान चला रहें हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह नेता किस मुंह से इस तरीके का अभियान चला सकते हैं। अपनी ही दी हुई गारंटियों से सड़क से लेकर सदन तक में मुकर जाने वाले नेता हिमाचल के लोगों से कैसे नजर मिलाएंगे। प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं को सड़क–चौराहे पर रोक–रोक कर 10 गारंटियों का हिसाब मांग रही है। जिसका कोई जवाब न तो प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास है और न ही मंत्रियों तथा विधायकों के। जिस पार्टी ने पहले कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी देकर हिमाचल की सत्ता हथियाई हो और सत्ता में आने के बाद डेढ़ लाख से ज्यादा पद एक साथ समाप्त कर दिए हों तथा 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया हो, वह जनता के बीच कैसे जाएगी और उनका सामना कैसे करेगी?

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वही मंत्री और नेता हैं जिन्होंने भगवान की झूठी कसमें खा कर, अपने आला नेताओं का हवाला देकर प्रदेश के लोगों को झूठी गारंटियां दी थी। आज उन गारंटियों के बारे में कहने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री सरेआम अपनी कही बातें नकार चुके हैं। विकास के नाम पर सिर्फ मित्रों और अपने परिवार जनों का विकास हो रहा है और प्रदेश की जनता छोटी से छोटी सुविधाओं के लिए तरस रही है। आपदा की वजह से जिन लोगों ने अपने घर, बगीचे, पशुशालाएं, दुकानें खोई हैं उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। मैंने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर देखा कि बहुत सारे लोगों को फौरी राहत भी नहीं मिल पाई है। दूर–दराज की सड़कें तो दूर मुख्य मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों की सब्जियां, सेब, अन्य उत्पाद खेतों में सड़ गए। सरकार की तरफ से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सरकार के मंत्री और विधायक इसलिए भी लोगों के पास नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में कोई ताकत मुख्यमंत्री ने छोड़ी नहीं है। दूसरे प्रदेश की जनता उनसे आपदा राहत के साथ-साथ पूर्व में किए गए वादे और चुनाव के समय दी गई गारंटियों का हिसाब मांगती है। जिसका जवाब सरकार के लोगों के पास नहीं है। इसीलिए मंत्री और कांग्रेस के विधायक प्रदेश के आम आदमियों से कन्नी काटते फिर रहे हैं और प्रदेश के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं कि किसी बहाने से सामना हो जाए।

दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। महात्मा गांधी की जयंती हमें सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हमें उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर मंत्र की याद दिलाती है।

उन्होंने प्रदेश के लोगों से दशहरा और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सदी पूर्व राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के विचार को लेकर स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज जन-जन में देशभक्ति की अलख जगाई है। शिक्षा, संस्कार, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन, गांवों के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा है। संघ ने न केवल भारत को जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के सभी स्वयंसेवकों को उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए कोटि-कोटि नमन कर उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने किया कन्या पूजन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर के साथ अपने आधिकारिक निवास पर दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कल उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

Share160SendTweet100
Previous Post

छन्नी में 3 कुख्यात नशा तस्कर हैरोइन व नकदी सहित गिरफ्तार

Next Post

हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान

Next Post
हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान

हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान

मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई

वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए रोगी मित्र योजना लाने पर विचार: मुख्यमंत्री

वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए रोगी मित्र योजना लाने पर विचार: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App