• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

रक्षक ही बना भक्षक! APMC के खाते से 3.70 करोड़ रुपए उड़ाने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करोड़ों रुपए की धाेखाधड़ी करने के मामले में एक बैंक मैनेजर काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की कसुम्पटी शाखा का है, जहां के सीनियर मैनेजर अंकित राठौर को कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला एंड किन्नौर के खाते से 3.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करके निकाल लिए थे। आरोपी के जुर्म कबूल करने और कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

शातिर तरीके से दिया धोखाधड़ी को अंजाम

You may also likePosts

Paonta Sahib: क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय का दबदबा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

Himachal: 2000 रुपए नहीं मिलने पर 16 वर्षीय नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार

मिंजर मेले से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक; एक युवक लापता

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी मैनेजर अंकित राठौर ने इस पूरी साजिश को बेहद चालाकी से अंजाम दिया। उसने एपीएमसी द्वारा बैंक में करवाई गई फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडीआर) को अपना निशाना बनाया। उसने 22 और 27 अगस्त को दो किस्तों में 3.70 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम एक महिला के खाते में अवैध रूप से ट्रांसफर कर दी। मामले पर पर्दा डालने और जांच को भटकाने के लिए पैसा उस खाते में पहुंचते ही तुरंत कई अलग-अलग खातों में बांट दिया गया। इतना ही नहीं, बड़ी रकम कैश में भी निकाल ली गई, ताकि पैसों की ट्रेल को पकड़ना लगभग नामुमकिन हो जाए।

ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़

बैंक के आंतरिक ऑडिट के दौरान जब प्रबंधन की नजर इस असामान्य और बड़े लेनदेन पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आंतरिक जांच शुरू की गई, जिसमें शक की सुई सीधे सीनियर मैनेजर अंकित राठौर पर जा टिकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार गाबा ने बिना कोई देरी किए छोटा शिमला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

काेर्ट से नहीं मिली जमानत

पुलिस और विभागीय जांच का शिकंजा कसता देख आरोपी अंकित राठौर ने लिखित में अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उस खाते को फ्रीज कर दिया, जिसमें लगभग 90.95 लाख रुपए की रकम बची हुई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि इतने बड़े आर्थिक घोटाले में अग्रिम जमानत जैसी राहत नहीं दी जा सकती। याचिका खारिज होते ही पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

सिरमौर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चरस तस्करी के दो आरोपी किए गिरफ्तार

Next Post

Himachal: सरकार के खिलाफ 14 और 17 अक्तूबर को सड़कों पर उतरेंगे पैंशनर्ज, जानिए क्या है वजह

Next Post
Himachal: सरकार के खिलाफ 14 और 17 अक्तूबर को सड़कों पर उतरेंगे पैंशनर्ज, जानिए क्या है वजह

Himachal: सरकार के खिलाफ 14 और 17 अक्तूबर को सड़कों पर उतरेंगे पैंशनर्ज, जानिए क्या है वजह

पावटा साहिब :  करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Himachal: मातम में बदलीं करवाचौथ की खुशियां, छुट्टी पर घर आए फौजी की ऐसे हुई मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

पांवटा साहिब :  आशा वर्करों को पिछले 5 महीने से वेतन, भत्ते सहित कोई इंसेंटिव नहीं मिले

पांवटा साहिब : आशा वर्करों को पिछले 5 महीने से वेतन, भत्ते सहित कोई इंसेंटिव नहीं मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App