• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल: पान लेने उतरा THAR वाला, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर; बाप-बेटे की मौत

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन कई भयानक सड़क हादसे पेश आ रहे हैं- जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है- जहां पर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की एक साथ मौत हो गई है।

You may also likePosts

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के विरुद्ध टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर गिरफ्तार, क्रशर को लेकर हुआ था विवाद

Paonta Sahib: क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय का दबदबा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

कार-थार में जोरदार टक्कर

हादस उस वक्त पेश आया जब एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने सड़क किनारे खड़ी थार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि थार से टकराते ही कार पलट गई।

हादसे में कार सवार चारों लोग और थार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया- जहां पर उपचार के दौरान कार में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।

दुकानदार ने बताई आंखों देखी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बणे दी हट्टी में शुक्रवार रात को पेश आया था। प्रत्यक्षदर्शी रवि चौरसिया (19) निवासी उत्तर प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वो होटल ग्रीन व्यू, बणे दी हट्टी में चौरसिया स्पेशल पान के नाम से दुकान चलाता है।

शुक्रवार रात करीब 10.15 बजे वो अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक थार गाड़ी वाला व्यक्ति उसकी दुकान पर पान लेने के लिए आया। उसने अपनी गाड़ी फुटपाथ पर खड़ी की थी। अभी वो गाड़ी से उतरा ही था कि इतनी देर में गगरेट से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार नंबर HP96-1791 ने थार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार में सवार थे चार लोग

इस हादसे में कार मौके पर ही पलट गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, थार चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने बिना देरी किए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। इसी बीच एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।

बाप-बेटे की मौत

अस्पताल में पूरा इलाज चलने के बावजूद दो लोगों की जान नहीं बच पाई। अस्पताल में कार सवार दो घायलों ने कल उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, कार सवार दो अन्य घायलों और थार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त दोनों बाप-बेटा पिछली सीट पर बैठे हुए थे।

पुलिस टीम ने दोनों शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पाया गया है कि हादसे के वक्त गाड़ी 25 वर्षीय विपिन कुमार चला रहा था- जो कि कांगड़ा के बदरेड़ का रहने वाला है। मृतकों की पहचान प्रकाश चंद और बादल कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है- जो कि कांगड़ा जिले के रहने वाले थे।

गहरे सदमे में परिजन

बाप-बेटे की एक साथ हुई मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जब घर पर दोनों के शव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

घायलों की पहचान प्रदीप कुमार और छविकांत के रूप में हुई है। छविकांत थार चालक है-जो कि गगरेट का रहने वाला है। प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, बादल कुमार और प्रकाश चंद सभी कार में सवार थे।

कैसे पेश आया हादसा?

मामले की पुष्टि करते हुए SHO अनिल उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि हादसा कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शी पान वाले के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। फिलहाल, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई

Next Post

हिमाचल में निजी बस अनियंत्रित होकर लुढ़की, मचा हड़कंप

Next Post
हिमाचल में निजी बस अनियंत्रित होकर लुढ़की, मचा हड़कंप

हिमाचल में निजी बस अनियंत्रित होकर लुढ़की, मचा हड़कंप

हैहाईवे पर जा रहे सीमैंट से भरे टैंकर के कैबिन में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

हैहाईवे पर जा रहे सीमैंट से भरे टैंकर के कैबिन में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

हिमाचल में दिल दहला देने वाली घटना: अलमारी के नीचे दबकर 14 वर्षीय मोहित की मौ/त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App