• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

एजेंट ने युवक को थाईलैंड में नौकरी के बहाने म्यांमार भेजा, फिर बनाया बंधक, जानें कैसे जिंदा लौटा हिमाचल का बेटा

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

उपमंडल जोगिंद्रनगर में कबूतरबाजी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक को अवैध रूप से म्यांमार भेज दिया गया, जहां उसे 2 माह बंधक बनाकर न केवल जबरन काम करवाया गया, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कांगड़ा जिले के एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रिंस ठाकुर (24) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव राजा चौंतड़ा ने बताया कि वरयाम सिंह निवासी हारचक्कियां, शाहपुर (जिला कांगड़ा) ने उसे थाईलैंड में आकर्षक नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर आरोपी ने युवक को अपने जाल में फंसाया और कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए उसे थाईलैंड की बजाय म्यांमार भेज दिया।

युवक ने बताया कि म्यांमार पहुंचते ही उसे बंधक बना लिया गया और वहां उससे जबरन काम करवाया गया। विरोध करने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप हैं कि उसे छोड़ने की एवज में 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। हालात इतने भयावह थे कि उसकी जान पर बन आई थी।

सेना ने करवाया मुक्त, भेजा वापस

युवक की किस्मत उस समय बदली जब म्यांमार की सेना द्वारा क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस ऑप्रेशन के दौरान प्रिंस ठाकुर को बंधन से मुक्त करवाया गया और बाद में उसे सुरक्षित भारत भेजा गया। वतन वापसी के बाद पीड़ित ने आरोपी एजेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

सूत्रों के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी वरयाम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, मानव तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब धर्मशाला पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे नैटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

Himachal: 8 पंचायतों की समस्याओं पर एसडीएम का कड़ा Action, मौके पर हुआ समाधान

Next Post

नालागढ़ का युवक 60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार

Next Post
चिट्टे की खेप के साथ युवती सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस

नालागढ़ का युवक 60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार

पदोन्नत मुख्याध्यापकों को 31 दिसम्बर तक पदभार ग्रहण करने के निर्देश

पदोन्नत मुख्याध्यापकों को 31 दिसम्बर तक पदभार ग्रहण करने के निर्देश

मारपीट के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से व्यक्ति की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App