• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

11 साल पहले खोए मां-बाप, आंसुओं को बनाया ताकत; पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

कुछ कहानियां सिर्फ कामयाबी की नहीं होती, बल्कि उसमें संघर्ष, अकेलापन और टूटते-बिखरते सपने भी होते हैं। जो जिंदा रहने के और कुछ कर गुजरने की जिद की गवाही देते है। कुछ ऐसी ही कहानी है हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक मेहनतकश लड़की की। जिसने अपने जीवन में लाख दुख सहे, मगर हार नहीं मानी।

बचपन में सिर से मां-बाप का साया उठ गया, लेकिन हालातों के अंधेरे ने उसके सपनों की रोशनी नहीं बुझाई। आज वही सोनल डॉक्टर बनकर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है।

सोनल एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नरेश चंद एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। करीब 11 साल पहले अचानक उनके निधन ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। दुख यहीं खत्म नहीं हुआ। पिता के जाने के महज चार महीने बाद ही मां नीलम देवी का भी देहांत हो गया। एक पल में सोनल और उनके भाई सुखविंदर पूरी तरह अनाथ हो गए।

भाई बना सहारा, बहन का टूटा नहीं हौसला

इन कठिन परिस्थितियों में सोनल के बड़े भाई सुखविंदर उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बने। आज सुखविंदर बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, लेकिन उस दौर में उन्होंने बहन की पढ़ाई और हौसले को टूटने नहीं दिया। आर्थिक और मानसिक चुनौतियों के बावजूद सोनल ने पढ़ाई जारी रखी और खुद पर भरोसा बनाए रखा।

लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सोनल ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सेक्टर-32 चंडीगढ़ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। यह उपलब्धि अपने आप में बड़ी थी, लेकिन सोनल यहीं नहीं रुकीं। अब उनका चयन इसी संस्थान में एमडी (बाल रोग) के लिए भी हो गया है।

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

गांव-इलाके में खुशी, बनी युवाओं की प्रेरणा

डॉ. सोनल की इस सफलता से गांव बीटन और पूरे हरोली विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोग उनकी मेहनत, धैर्य और संघर्ष को सलाम कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सोनल की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल हालातों में हार मान लेते हैं।

सोनल की कहानी बताती है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो रास्ता जरूर निकलता है। मां-बाप को खोने का दर्द, जिम्मेदारियों का बोझ और संघर्षों का साया, इन सबके बावजूद सोनल ने साबित कर दिया कि हौसला सबसे बड़ी ताकत होता है।

Share160SendTweet100
Previous Post

नौकरी की तलाश में निकली युवती नहीं लौटी घर, दर-दर भटक रहे माता-पिता

Next Post

हिमाचल में एक और मर्ड*र : मामूली बात पर बढ़ी बहस, युवक ने दूसरी मंजिल से फेंका नीचे

Next Post
पांवटा साहिब : कलयुगी बहू ने की सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमाचल में एक और मर्ड*र : मामूली बात पर बढ़ी बहस, युवक ने दूसरी मंजिल से फेंका नीचे

IGMC Shimla Viral Video: आरोपी डॉक्टर के साथ बाकी स्टाफ की भूमिका पर भी सवाल, SP को शिकायत पत्र

IGMC Shimla Viral Video: आरोपी डॉक्टर के साथ बाकी स्टाफ की भूमिका पर भी सवाल, SP को शिकायत पत्र

पूर्व आईजी सैयद जहूर हैदर जैदी की सजा सस्पेंड

पूर्व आईजी सैयद जहूर हैदर जैदी की सजा सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App