• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. राजीव सहजल

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मित्रमंडी के प्रभाव में एक्सटेंशन पर चल रहे डीएसपी, संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ : भाजपा

Khabron wala 

नालागढ़/सोलन। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने नालागढ़ में हुए संदिग्ध धमाके, एनआईए जांच और क्षेत्र की लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ जैसे औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार हालात संभालने में पूरी तरह विफल रही है।

डॉ. सहजल ने कहा कि पुलिस थाना नालागढ़ के समीप हुए धमाके, आसपास की इमारतों के शीशे टूटने और एनआईए व फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने से यह साफ है कि मामला अत्यंत गंभीर है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार इसे सामान्य घटना बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने नालागढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर की तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि डीएसपी भीष्म ठाकुर जनवरी 2024 में सेवानिवृत्त हो चुके थे, इसके बावजूद उन्हें दो वर्ष का एक्सटेंशन देकर नालागढ़ जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में तैनात किया गया। यह फैसला प्रशासनिक दृष्टि से भी और सुरक्षा के लिहाज से भी पूरी तरह समझ से परे है।

डॉ. सहजल ने आरोप लगाया कि डीएसपी न केवल एक्सटेंशन पर कार्यरत हैं, बल्कि वे मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के नजदीकी माने जाते हैं और अब उनके एक्सटेंशन में भी तथाकथित ‘मित्रमंडी’ का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बार-बार सवाल उठने के बावजूद न तो उनकी भूमिका की समीक्षा की जा रही है और न ही उन्हें वहां से हटाया जा रहा है।

You may also likePosts

BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला

बद्दी पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी सफलता,4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार!

चम्बा में कुदरत का कहर: पहाड़ी से अचानक होने लगी पत्थरों की बारिश, 25 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर महिला राहगीर से टकराई बाइक, चचेरे भाई-बहन की मौत

भाजपा नेता ने कहा कि यह अधिकारी अक्सर अवकाश पर रहते हैं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित होता है और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में कई योग्य, युवा और सक्रिय अधिकारी उपलब्ध हैं, तो फिर एक सेवानिवृत्त अधिकारी को राजनीतिक संरक्षण देकर ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में क्यों बनाए रखा गया है।

डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रशासन को मित्रों और चहेतों के हवाले कर दिया है, जिसका खामियाजा आम जनता, उद्योगपति और श्रमिक भुगत रहे हैं। नालागढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन चुका है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

उन्होंने मांग की कि नालागढ़ धमाके की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाई जाए, डीएसपी स्तर की तैनातियों और एक्सटेंशन की तुरंत समीक्षा हो तथा क्षेत्र में पूर्णकालिक, सक्षम और सक्रिय अधिकारी की तैनाती की जाए।

डॉ. सहजल ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं लाई, तो भाजपा नालागढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

धर्मशाला में छात्रा की मौत और रैगिंग मामला: CM सुक्खू ने कॉलेज प्रोफेसर को सस्पेंड करने के दिए आदेश

Next Post

प्रदेश सरकार के सभी किसानों एवं बागवानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य

Next Post
प्रदेश सरकार के सभी किसानों एवं बागवानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य

प्रदेश सरकार के सभी किसानों एवं बागवानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य

पांवटा साहिब में 5 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप

पांवटा साहिब में 5 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप

सड़क हादसे में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

सड़क हादसे में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App