ADVERTISEMENT

दादी की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे पोते की सड़क दुर्घटना में मौ-त

Khabron wala 

दादी की अस्थियां विसर्जन करने परिवार सहित हरिद्वार जा रहे पोते की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। हरियाणा के यमुनानगर से आगे उत्तर प्रदेश सीमा के पास यह दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में 10 वर्षीय पोते की जान चली गई। पालमपुर के वार्ड कपिल अरोड़ा की माता का निधन हो गया था। ऐसे में कपिल अरोड़ा अपनी माता की अस्थियों को परिवार सहित अपने निजी वाहन में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

कपिल अरोड़ा का 10 वर्षीय बेटा जो अगली सीट पर बैठा हुआ था कि यमुनानगर में यमुनानगर पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मारी, जिस कारण कपिल अरोड़ा के वाहन का दरवाजा खुल गया तथा 10 वर्षीय बच्चा बाहर जा गिरा तथा ट्रक की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई।

मृतक का अंतिम संस्कार पालमपुर में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया। नम आंखों से विदाई दी। अपनी दादी से बच्चे का अत्यधिक लगाव था तथा दादी की मृत्यु हो जाने के कारण वह अत्यधिक व्यथित था।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!