• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

अगले शैक्षणिक सत्र से 10वीं कक्षा के छात्रों की हर 3 महीने के बाद होगी परीक्षा

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले शैक्षणिक सत्र से 10वीं कक्षा के छात्रों की हर 3-3 महीने के बाद इंटरनल परीक्षाएं लेगा। इसके लिए बाकायदा स्कूल शिक्षा बोर्ड 3-3 महीने का पाठ्यक्रम स्कूलों को जारी करेगा। इस पाठ्यक्रम के हिसाब से ही अब प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 10वीं के छात्रों को कक्षा में पढ़ाएंगे। जानकारी के अनुसार स्कूलों के अध्यापकों को बोर्ड 3-3 महीने का पाठ्यक्रम जारी करेगा तथा उसके हिसाब से ही अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में अध्यापकों के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाएगा। बोर्ड की मानें तो इससे बच्चे अपने पाठ्यक्रम को आसानी से समझ पाएंगे तथा बच्चों को किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव बोर्ड की परीक्षा को देने में नहीं होगा। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इन 3-3 महीनों के बाद लिए जाने वाली इंटरनल परीक्षाओं के अंकों को बोर्ड के परीक्षा परिणामों में भी जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चे इन त्रैमासिक परीक्षा में रुचि लेकर परीक्षाएं दें।

महीनों के हिसाब से पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में 10वीं की कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम को स्कूलों को जारी करेगा तथा सभी स्कूलों में एक ही स्तर पर पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इससे यदि कोई बच्चा प्रदेश के किसी भी स्कूल में स्थानांतरित होता है तो उसकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में महीनों के हिसाब से जारी किया गया एक जैसा पाठ्यक्रम बच्चों को पढ़ाया जा रहा है और इसका निरीक्षण भी बोर्ड के डी.ओ. समय-समय पर स्कूलों में जाकर करेंगे। बोर्ड का कहना है कि पहले इस योजना को 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए लागू किया जाएगा तथा जैसे ही यह योजना सफल होती है इसे बाद में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।

इसलिए लिया फैसला

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

बोर्ड की मानें तो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले बच्चों को आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। बोर्ड का कहना है कि इन 3 त्रैमासिक बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा व्यक्तिपरक व वस्तुगत स्तर पर प्रश्न बच्चों के परीक्षा में पूछे जाएंगे, ताकि बच्चों को अंतिम परीक्षाओं में एक साथ परीक्षा की तैयारी करने का तनाव न हो।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा का कहना है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बच्चों को बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा। इसे लेकर स्कूलों में बोर्ड 10वीं के छात्रों की हर 3 महीने बाद परीक्षाएं अगले शैक्षणिक सत्र से लेना करेगा। इसके साथ-साथ 3-3 महीने के लिए बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को पाठ्यक्रम भी स्कूलों को जारी करेगा, ताकि एक जैसा पाठ्यक्रम ही प्रदेश भर के स्कूलों में महीनों के हिसाब से बच्चों को पढ़ाया जा सके।

 

 

Share160SendTweet100
Previous Post

भवन निर्माण कार्य में लगी JCB के खाई में गिरने से ऑप्रेटर की मौ*त

Next Post

दादी की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे पोते की सड़क दुर्घटना में मौ-त

Next Post

दादी की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे पोते की सड़क दुर्घटना में मौ-त

शिमला में भीषण आग: जुन्गा रियासत का पुराना शाही महल जलकर हुआ राख

शिमला में भीषण आग: जुन्गा रियासत का पुराना शाही महल जलकर हुआ राख

कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App