Khabron wala
पांवटा साहिब में पुलिस चौकी सिंघपुरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान खोदरी माजरी की तरफ से गांव गोजर की तरफ आती हुई तीन औरतो शानु राय पत्नी हरी दास निवासी गांव शाहपुर, कल्याणपुर, धर्मावाला डाकघर हर्बटपुर तहसील विकासनगर जिला देहरादुन , बबीता पत्नी मनोज निवासी गांव भीमावाला डाकघर विकासनगर जिला देहरादुन तथा आशिया परबीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर जिला देहरादुन के कब्जा से 835 ग्राम चरस ब्रामद करने में सफलता हासिल की है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरूवाला में उपरोक्त तीनो के विरुद्ध धारा 20,29-61-85 ND&PS Act में मामला दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कर्यवाई आगे जारी रहेगी है।








