ADVERTISEMENT

राजगढ़ के हाबन में सिंचाई टैंक में गिरकर व्यक्ति की मौत 

Khabron wala 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जिला सिरमौर के राजगढ़ उप मंडल की हाबन पंचायत में शनिवार रात को एक व्यक्ति खेत के किनारे बने सिंचाई के टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस तथा प्रशासन को हादसे की सूचना दी। ग्रामीण हरीश कुमार ने रविवार को खेत में बने सिंचाई के टैंक में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पानी के टैंक से शव को निकला। शव की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी हाबन मडेची तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में उसका पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। उधर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!