ADVERTISEMENT

ओबीसी के कद्दावर नेता सुभाष चौधरी को शिमला संसदीय क्षेत्र की कमान, संयोजक नियुक्त

Khabron wala 

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संसदीय क्षेत्रों के संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब से ओबीसी के कद्दावर वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी का नाम भी शामिल है।

शिमला संसदीय क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ नरेश चौधरी और राकेश मेहरालु को सह संयोजक बनाया गया है।

पाँवटा साहिब से संसदीय क्षेत्र स्तरीय जिम्मेवारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वर्कर्स ने इन नियुक्ति पर सुभाष चौधरी को बधाई दी है।

उधर, अपनी नियुक्ति पर सुभाष चौधरी ने प्रदेश भाजपा आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और जिलाध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता आदि का आभार प्रकट किया है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!