Khabron wala
पांवटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्रों के संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की गई।
इसी कड़ी में पांवटा साहिब से जुड़े ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुनीत चौधरी और योगराज मेहरा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संसदीय क्षेत्र स्तर की यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर पांवटा साहिब के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पवन चौधरी और सुभाष चौधरी को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
पवन चौधरी ने इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।









