ADVERTISEMENT

दंपति की कालाअंब में बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मौत, त्रिलोकपुर सड़क पर ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, बाइक चालक फरार

Khabron wala 

नाहन : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरूवार दोपहर को बाइक पर सवार दंपति की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति त्रिलोकपुर से बाइक पर लिफ्ट लेकर कालाअंब की ओर आ रहे है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान जगरू मांझी पुत्र लेखराज मांझी, पत्नी लखपति देवी निवासी गोपालगंज, तहसील गोपालगंज केशापुर जिला भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। कालाअंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस से प्राप्त

जानकारी के अनुसार दंपत्ति त्रिलोकपुर से कालाअंब की ओर आ रहे थे। बीच रास्ते में उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। जैसे ही बाइक रुचिरा पेपर मिल के समीप पहुंची, तो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दंपत्ति की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक दंपति कालाअंब के खैरी में रह रहे थे, जो कालाअंब क्षेत्र के उद्योगों में मजदूरी करते थे।

दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दुर्घटना में दो की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!