ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर में चोरी का सामान पकड़ा व एक मामला नशा का सेवन करने के आरोप में दर्ज।

Khabron wala

*पुलिस थाना राजगढ में एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें चोरी के संदेह में चार व्यक्तियों को पकड़ा गया है।*

पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गौडा की तरफ से आ रही एक मारुती VAN न0 HP14A 5747 और एक पिकअप न0 HP 16A 4506 को चेकिंग के लिए रोका गया जिनमें चैकिंग के दौरान VAN के अन्दर डिग्गी मे एक जनरेटर , वेल्डिंग रोड , वेल्डिंग सेट, नट खोलने की चाबीयां, काले रंग की बिजली तार, कटर मशीन, ऐक्सा ब्लैड पाए गए तथा पिकअप के अन्दर पाईप के भारी वजनी कटे हुए टुकडे तथा एक बडा गैस पीस सिलेण्डर पाया गया। मौका पर वैन में बैठे व्यक्तियों के नाम शाहजांह पुत्र श्री शहाजाहमन निवासी मकान न0 171 वार्ड न0 6 गहावन, डा0 गरन, तह0 कालाकोट, जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर, मीर मोहम्मद पुत्र श्री मार्फत उल्लाह निवासी गांव व डा0 गरन, तह0 कालाकोट, जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर तथा लियाक्त अली पुत्र श्री गुलाम कादिर निवासी गांव व डा0 गरन, तह0 कालाकोट जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर मालूम हुए हैं तथा पिकअप मालिक का नाम भगत पुत्र श्री देव राज बहादुर निवासी खनौग मतिवल, डा0 गलानग तह0 व जिला सोलन, मालूम हुआ है। उपरोक्त व्यक्ति बरामद सामान के बारें में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके तथा नही कोई दस्तावेज पेश कर सके तथा सामान कहीं से चोरी करना पाया गया है। जिस पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 303(2), 3(5) BNS में अभयोग पंजीकृत किया गया है जिसकी आगामी छानबीन जारी है।

*पुलिस थाना सदर नाहन में एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें दो व्यक्तियों के खिलाफ नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप है।*

पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस चौकी गुन्नु घाठ की पुलिस टीम ने दिनाँक 27.11.2025 को गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को शिमला रोड हाथी कब्र अमरपुर मोहल्ला मे एक किराये के कमरा में अभिनव कश्यप पुत्र श्री राजकुमार निवासी निवासी मोहल्ला अमरपुर तथा नदीम पुत्र श्री मो0 गफुर निवासी गांव खुरेडी डा0 चन्दक त0 बिजनौर थाना मडांवर जिला बिजनौर उ0प्र0 को नशे की हालत में पकड़ा था तथा उनके पास से नशीले पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए थे । जिनके सैम्पल लेकर SFSL जुन्गा से नतीजे प्राप्त किये गये हैं जिसमें उपरोक्त दोनों ने हेरोईन का सेवन करने की पुष्टी हुई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 27 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग में आगामी तफतीश की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!