ADVERTISEMENT

खुशखबरी : हिमाचल बिजली बोर्ड में बंपर भर्ती, 1600 भरे जाएंगे पद- यहां जानें सब कुछ

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग द्वारा बंपर भर्ती निकाली जा रही है। इसके तहत बिजली विभाग में 1600 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल बिजली विभाग में बंपर भर्ती
आपको बता दें कि राज्य बिजली बोर्ड में करीब 1600 ‘बिजली मित्र’ नियुक्त करने की तैयारी की गई है। इस संबंध में तैयार किया गया प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बिजली बोर्ड में लंबे समय से फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी। कई क्षेत्रों में कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं को भी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सरकार ने बिजली मित्रों की नियुक्ति का फैसला लिया है- ताकि बिजली सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

कितने मिलेगा वेतन?
बताया जा रहा है कि इन बिजली मित्रों की नियुक्ति आउटसोर्स आधार पर की जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक बिजली मित्र को करीब 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। अगर कार्य और व्यवस्था को लेकर सरकार कोई नया फैसला लेती है- तो यह मानदेय भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है।

बिजली मित्रों की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बिजली बोर्ड ने पूरा प्रस्ताव तैयार कर उसे आगे की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही भर्ती की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कैसे होगी नियुक्ति?
सरकार ने बिजली मित्रों की नियुक्ति के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया तय की है। इनकी भर्ती सीधे बिजली बोर्ड के माध्यम से नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन के जरिए की जाएगी। बिजली बोर्ड ने पहले यह प्रस्ताव इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन को भेजा था। वहां से आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है। अब इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर होना है।

सरकार का मानना है कि बिजली मित्रों की तैनाती से बिजली बोर्ड के रोजमर्रा के कामकाज में तेजी आएगी। इससे बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारियों का काम भी काफी हद तक आसान हो जाएगा। बिजली मत्री मुख्य रूप से फील्ड स्तर के कार्यों में सहयोग करेंगे। इनका काम-

बिजली से जुड़ी छोटी-मोटी शिकायतों को मौके पर जाकर देखना
तकनीकी कर्मचारियों की सहायता करना
बिजली लाइनों से जुड़े सामान्य कार्यों में मदद देना
उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यों में सहयोग करना होगा।

इस योजना के माध्यम से सरकार स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का भी प्रयास कर रही है। यदि 1600 बिजली मित्रों की भर्ती होती है तो प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं को काम करने का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी बिजली सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार
फिलहाल पूरा मामला मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। जैसे ही मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलती है, बिजली मित्रों की भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में उनकी तैनाती की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!