ADVERTISEMENT

हिमाचल में 10 वर्षीय जुड़वां बहनों के साथ पिता ने की नीच*ता : पुलिस पर केस दबाने के आरोप

हिमाचल में 10 वर्षीय जुड़वां बहनों के साथ पिता ने की नीच*ता : पुलिस पर केस दबाने के आरोप

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। धर्मशाला क्षेत्र में पुलिस ने अपनी दो नाबालिग जुड़वां बेटियों के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। चिकित्सा विशेषज्ञों से मेडिकल रिपोर्ट की अंतिम पुष्टि मिलने के बाद महिला पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने यह सख्त कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है। चाइल्डलाइन के हस्तक्षेप के बाद 7 अक्टूबर को महिला पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुरुआत में बच्चियों और उनकी मां ने केवल छेड़छाड़ की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने बच्चियों और मां की व्यवस्थित काउंसलिंग करवाई। वहीं, 13 अक्तूबर को दोनों नाबालिगों के बयान अदालत में दर्ज करवाए गए। साथ ही दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों से मेडिकल रिपोर्ट की अंतिम पुष्टि मिलने के बाद पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस मामले में एक स्वयंसेवी संस्था ने शुरुआती पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरतने और हल्की धाराएं लगाने का आरोप लगाया था। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। शुरुआती बयानों में केवल छेड़छाड़ की बात थी, लेकिन काउंसलिंग के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। जैसे ही चिकित्सीय जांच की अंतिम रिपोर्ट मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *