पांवटा साहिब में बाहरी राज्यों से अवैध हथियार भी सप्लाई भी हो रहे हैं स्थानीय युवा भी हथियार सप्लाई करने में जुटे हैं इसके बाद खुफिया तंत्र द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की थी और निर्देश जारी किए थे इसके बाद डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और SHO कुलवंत सिंह ने कड़ी कार्रवाई की थी और बदमाशों को थाने तलब किया था कुछ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था आज भी एक युवक के अड्डे से अवैध हथियार बरामद हुआ है पुलिस की छापेमारी के बाद आरोपी फरार हो गया बताया जा रहा है कि युवक कोर्ट से अपनी जमानत अग्रिम जमानत करवाने के लिए फरार है बताया जा रहा है कि इसी युवक ने पहले भी एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया था और भूपूर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी इस सारे मामले के बाद शहर में तनाव का माहौल है
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत SIU/CYBER CELL नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने अवैध पिस्टल और जिंदा रौन्द बरामद किए। पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली कि मेहरबान उर्फ अरबाज पुत्र श्री कमरुदीन निवासी गाँव मैहरुवाला डाकघर भंगाणी तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र लगभग 22 साल जो काफी समय से अवैध पिस्टल व देसी कटों का ईलाका में खरीद फरोख्त का काम करता है तथा अपराधिक प्रवृति का है तथा वर्तमान समय में भी उसके पास एक अवैध रूप से पिस्टल है
जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के घर से तलाशी के दौरान एक पिस्टल तथा 02 मैगजीन के साथ कुल 8 जिन्दा रौन्द बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे आर्मस एक्ट की धारा 25, 30 के तेहत मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है।












