ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : ट्राले ने बाईक को मारी टक्कर, तीन युवा गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती

पांवटा साहिब के पातलियों में सड़क दुर्घटना का मामले सामने आया हैं सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किया बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर है जिनको प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है तीनों घायलों मयंक , अंकित , सुखदेव का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है

जाबिर पुत्र शब्बीर अली निवासी पातलियों पोस्ट ऑफिस बातामंडी पावटा साहिब जिला सिरमौर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की वह पातलियों गांव का रहने वाला है आज देर रात वह अपनी दुकान पर खड़ा था जो की यूटिलिटी यूनियन के पास नाहन रोड पर स्थित है रात करीब 9:00 बजे एक ट्राला बातापुल से नाहन की तरफ जा रहा था मालवा कॉटन के समीप उसने एक बाइक को टक्कर मार दी जिस पर तीन युवक सवार थे जोकि सूरजपुर की तरफ से पावटा साहिब की तरफ आ रहे थे को ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से ट्राला चलते हुए गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी और ट्राला चालक ट्राला को सड़क के बीच में छोड़कर भाग गया

ट्राला नंबर HR E 0166 के ड्राइवर ने ने बाइक एचपी 17E 9725 को तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में जाकर टक्कर मारी है जिस पर ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!