ADVERTISEMENT

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र में LPG संकट, उद्योग और आम लोग प्रभावित

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में पिछले पांच दिनों से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की रीफिलिंग और बिक्री बंद होने से उद्योग, होटल-रेस्तरां और आम उपभोक्ता बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

छोटे उद्योग लगभग ठप
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए फिलहाल 19 किलोग्राम और 47.5 किलोग्राम जैसे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की रीफिलिंग अस्थायी रूप से रोक दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के कारण हॉरमुज़ जलडमरूमध्य में परिवहन बाधित होने से एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस फैसले के बाद बीबीएन क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां, रेस्तरां और छोटे उद्योग लगभग ठप हो गए हैं। उधर, घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। गैस एजेंसियों की वेबसाइटें क्रैश हो रही हैं, ओटीपी नहीं मिल रहा है और बुकिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा। सुबह 8 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन शाम तक सिलेंडर खत्म हो जाते हैं।

जमाखोरी की आशंका बढ़ गई
सूत्रों के मुताबिक, हालात का फायदा उठाते हुए कुछ जगहों पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर 3000 रुपये तक में बेचे जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे जमाखोरी की आशंका बढ़ गई है। हालांकि सोलन के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) श्रवण कुमार ने जिले में एलपीजी की कमी से इनकार किया है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को सिफर् सिलेंडर बुकिंग में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि लोग व्हाट्सएप नंबर या इंडेन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के आधिकारिक ऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। स्थानीय निवासी डी.डी. राणा ने कहा कि युद्ध के कारण देशभर में संकट की स्थिति बनी है, लेकिन बीबीएन जैसे औद्योगिक क्षेत्रों पर इसका असर ज्यादा पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्र सरकार से जल्द से जल्द एलपीजी आपूर्ति बहाल करने की मांग की, ताकि आम लोगों को खाना बनाने में परेशानी न हो।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!