ADVERTISEMENT

नाहन में सड़क दुर्घटनाओं में एक की मृत्यु एक घायल

नाहन में सड़क दुर्घटनाओं में एक की मृत्यु एक घायल

Khabron wala

त्रिलोकपुर बालासुन्दरी मन्दिर के पास एक ऑटो रिक्शा दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिनाँक 18.03.2026 को रात्रि ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कुमार ने तेज गति से वाहन चलाया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में साथ बैठे भारत भूषण सुपुत्र श्री राज कुमार मकान नं0 1301 वार्ड नं0 03 मुखर्जी पार्क जगाधरी तह0 व जिला यमुनानगर हरियाणा की मौत हो गई। चालक सुरेश कुमार सुपुत्र श्री दीना नाथ वार्ड नं0 18 विश्वकर्मा कॉलोनी तह0 जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा सुरेश कुमार को चोटें आई हैं और उनका नाहन अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना काला आम्ब में धारा 281, 125(a), 106 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसका आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!