ADVERTISEMENT

जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 29 मार्च 2026 को आयोजित होगी

जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 29 मार्च 2026 को आयोजित होगी

Khabron wala

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर वुशू संघ द्वारा 29 मार्च 2026 (रविवार) को जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता द स्कॉलर्स होम स्कूल (मेन ब्रांच), पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी।

इस संबंध में एक बैठक का आयोजन 20 मार्च (शुक्रवार) को द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में किया गया, जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने की।
इस अवसर पर संघ के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार बतान, कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार, तकनीकी निदेशक अमित कुमार सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार बतान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक स्कूल एवं क्लब दिए गए संपर्क नंबर 7973292757 पर संघ के तकनीकी निदेशक अमित कुमार जी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!