ADVERTISEMENT

सिरमौर के नाहन जेल के कैदी की मेडिकल कॉलेज में मौत, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

सिरमौर के नाहन जेल के कैदी की मेडिकल कॉलेज में मौत, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

कैंसर से पीड़ित कैदी ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Khabron wala

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। शुक्रवार दोपहर को कैदी को दांत निकालने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसके बाद उसे वापिस जेल लाया गया। जेल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से खून आने लगा। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शाम करीब 7 बजे के आसपास चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा गया है। उधर नाहन जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और उसका उपचार चल रहा था। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!