ADVERTISEMENT

Shimla: लापता युवक के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, बिहार के तीन दोस्तों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

Khabron wala

जिला के तहत पुलिस थाना सुन्नी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बिहार के एक लापता युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ उसे जान से मारने की नीयत से अगवा करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी चतुरी राम पुत्र स्व. सरजू राम निवासी गांव व डाकघर सिंगारफुल्गा तहसील और जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने 15 मार्च को अपने बेटे राम परवेश राम और उसके तीन दोस्तों अरुण, विकेश कुमार और महेश कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थाना प्रभारी सुन्नी, इंस्पैक्टर दिलू राम द्वारा की गई गहन जांच और तथ्यों के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि लापता राम परवेश राम का उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर अपहरण किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अरुण, विकेश और महेश (सभी निवासी बिहार, आयु 22 वर्ष) ने राम परवेश राम को जान से मारने की नियत से अगवा किया है।

तथ्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 140(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. सुन्नी दिलू राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!