ADVERTISEMENT

बस में नशीला पदार्थ ले जा रहा था नेपाली युवक, पुलिस ने 2.791 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मंडी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना औट की टीम ने एनएच-03 पर झलोगी स्थित आर्मी कैंप के पास नाकेबंदी के दौरान एक निजी बस से करीब 2.791 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

नेपाली का रहने वाला है युवक
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अंकराज अधिकारी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से नेपाल के जुमला जिले का निवासी है और वर्तमान में कुल्लू जिले के गुशैणी (बंजार) क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना औट में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क का पूरी तरह से भंडाफोड़ किया जा सके।

जांच में जुटी पुलिस
एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस टीम अब मादक पदार्थ की ‘सप्लाई चेन’ और इसके मुख्य स्रोत की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में चेकिंग अभियान को और सख्त किया जाएगा। वहीं, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!