अनियंत्रित ट्राले ने सड़क के साइड में 05 बिजली के पोल,01 हैंडपंप और 01 गुरुद्वारा का बोर्ड भी तोड़ दिया
Khabron wala
पांवटा साहिब के शिवपुर में सिद्ध बाबा गरीब नाथ मन्दिर चौक शिवपुर के पास एक ट्राला क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क के बाएं तरफ गिर गया ।मौका पर खड़े लोगों से पूछताछ पर मालूम हुआ कि सुबह 5:30 बजे यह ट्राला अनियंत्रित हो गया जिसने सड़क के साइड में 05 बिजली के पोल,01 हैंडपंप और 01 गुरुद्वारा का बोर्ड भी तोड़ दिया। बता दे कि हर दिन पांवटा में तेज रफ्तार ट्रालों की वजह से कई हादसे हो चुके है वह एक दो बार तो जाने भी जा चुकी है फिर भी यह तेज रफ्तार ट्राले सड़क पर बेलगाम दौड़ रहे है। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन जरूर दिया जाता है की भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी। लेकिन यह अपनी तेज रफ्तार से बाज नहीं आ रहे हैं।उधर ममाले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने बताया की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है











