ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा, बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत; पिता-पुत्र घायल

Khabron wala

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर सिरमौरी ताल के समीप रविवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सड़क पर गिरे पिता-पुत्र
जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान सिरमौरी ताल निवासी जसपाल सिंह (62) और उनके बेटे अमित पाल (39) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजबन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर सिरमौरी ताल के करीब पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “सिरमौरी ताल के पास दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!