ADVERTISEMENT

हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी सफतला, जम्मू-कश्मीर से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ से एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

आरोपी विजय कुमार उर्फ वीके जम्मू-कश्मीर के कठुआ का निवासी है। पुलिस के अनुसार, कांगड़ा जिले के कंदवार बैरियर से 11 अक्टूबर, 2025 को छह किलोग्राम चरस बरामद किया गया था और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किए गए थे, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कांगड़ा के जवाली निवासी शुभकरण की पहचान मादक पदार्थों के आपूर्तिकर्ता के रूप में हुई, जिसे 1 नवंबर, 2025 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ”जांच में पता चला कि बरामद मादक पदार्थों की खेप वीके को मिलनी थी, जिसे आज अपराध जांच एजेंसी (सीआईए), नूरपुर ने उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।” अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई से राज्य पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!