Khabron wala
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के कई अधिकारियों के तबादला व नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं। प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार:
• शरवन कुमार, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शिमला को कार्यकारी निदेशक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम शिमला लगाया गया है।
• रमन घरसंघी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (पर्सोनल) नियुक्त किया गया है।
• मनमोहन सिंह को सहायक आयुक्त से उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त पद पर तैनाती दी गई है।
• कृष्ण कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस से एसडीएम सरकाघाट (मंडी) नियुक्त किया गया है।
• गुंजीत सिंह चीमा, जो एसडीएम पांवटा साहिब थे, को एसडीएम मनाली (कुल्लू) लगाया गया है।
• रमन कुमार शर्मा को एसडीएम मनाली से एसडीएम कफोटा (जिला सिरमौर) नियुक्त किया गया है।
• आकांक्षा शर्मा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू बनाया गया है।
• राजिंदर कुमार गौतम को एसडीएम सरकाघाट से संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस, शिमला लगाया गया है।
इसके अतिरिक्त, एचपीएएस अधिकारी अपराजिता चंदेल, जो वर्तमान में मातृत्व अवकाश पर हैं, उन्हें अवकाश समाप्त होने के बाद कार्मिक विभाग (पूल) शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी इस अधिसूचना पर मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने को कहा गया है।








